उत्तराखंड: कल दून पहुंचेंगे अमित शाह खुफिया एजेंसी अलर्ट मोड पर

हरिद्वार,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे. जहां वे देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित विशाल पदयात्रा एवं जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद रेसकोर्स स्थित पुलिस लाइन में होने वाले राजकीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके साथ ही अमित शाह उत्तराखंड के करीब 1500 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे.दोपहर करीब 12:00 बजे अमित शाह देहरादून के परेड ग्राउंड पहुंचेंगे, जहाँ भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा और विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गुरुवार को परेड ग्राउंड पहुंचकर मंच, बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम और कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का निरीक्षण किया. साथ ही अहम दिशा निर्देश दिए.

 

अमित शाह की जनसभा के दौरान रोजगार तिराहे से सीजेएम तिराहे और लैंसडाउन चौक तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. कार्यक्रम स्थल और वीवीआईपी मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. ऐसे में अगर आप बाहर निकल रहे हैं, तो रूट डायवर्जन प्लान देखकर ही निकलें.परेड ग्राउंड के आसपास रहेगा जीरो जोन:गृह मंत्री की जनसभा, पुलिस लाइन के परेड और धनतेरस की खरीदारी के चलते देहरादून में यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया है. पुलिस ने परेड ग्राउंड के आसपास जीरो जोन घोषित किया है और कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *