हरिद्वार जेल से रिहाई के बाद उर्मिला सनावर को अपने साथ ले गई देहरादून पुलिस

हरिद्वार जिला जेल से बाहर आते ही उर्मिला सनावर की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गईं। दोनों प्राथमिकी में अदालत से जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को जेल से रिहा हुईं उर्मिला सनावर को पहले से तैनात देहरादून पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

अभिनेत्री उर्मिला सनावर अश्लील वीडियो प्रकरण समेत दो मामलों में आज जेल से रिहा हो तो गईं, लेकिन बाहर आते ही उन्हें देहरादून पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इससे पहले गुरुवार को दो जमानती कोर्ट में पेश किए जाने के बाद अदालत ने जमानतियों को स्वीकार कर लिया था। उन पर देहरादून और हरिद्वार में करीब 10 मुकदमें दर्ज है।सनावर के खिलाफ यह मामला देहरादून निवासी सागर की ओर से दर्ज कराया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सनावर ने सोशल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर “भ्रामक, अनर्गल, मानहानिकारक एवं अशोभनीय वीडियो प्रसारित किए, जिनका मकसद चरित्र हनन करना और सार्वजनिक शांति भंग करना था।” शिकायत के अनुसार, विभिन्न सोशल मीडिया मंचों और डिजिटल चैनलों पर एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें “उर्मिला सनावर द्वारा मीडिया के कैमरों और माइक के सामने जानबूझकर बेहद अशोभनीय, अमर्यादित, असत्य और विद्वेषपूर्ण बयानबाजी की जा रही है।”

उर्मिला सनावर को 25 अक्तूबर को हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली ने सहारनपुर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में कोर्ट ने 2 नवंबर को ही उनकी जमानत मंजूर कर ली थी। लेकिन जमानती पेश नहीं होने के कारण रिहाई अटक गई थी। दीपिका ने उर्मिला पर सोशल मीडिया में अश्लील और मानहानिकारक टिप्पणियां पोस्ट करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा, उसने व्हाट्सऐप के जरिए एक संपत्ति अपने नाम हस्तांतरित करने की मांग की, पांच करोड़ रुपये मांगे और शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *