उत्तराखंड सरकार ने 11 नवंबर 2026 को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए

उत्तराखंड सरकार ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 आईएएस (IAS) और 20 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. विभाग द्वारा 11 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं. निधि यादव को पंचायती राज निदेशक के पद से हटा दिया गया है, जबकि अभिनव शाह को देहरादून से हटाकर नई जिम्मेदारी दी गई

जारी आदेशों के मुताबिक, आईएएस निधि यादव से निदेशक पंचायती राज का प्रभार हटा दिया गया है। वह अपर सचिव कृषि के पद पर सेवाएं देती रहेंगी। देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह को अपर सचिव पर्यटन बनाया गया है। उनकी जगह आईएएस दीपक सैनी को देहरादून का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। दीपक अभी तक सीडीओ पिथौरागढ़ थे। इसी तरह, अपर निदेशक शहरी विकास प्रवीण कुमार को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस अनामिका की बाध्य प्रतीक्षा खत्म करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी आईएएस गौरी प्रभात को संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की भेजा गया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत दीक्षिता जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर की जिम्मेदारी दी गई है।ज

पीसीएस जीवन सिंह नगन्याल को अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल से हटाकर आयुक्त गन्ना चीनी काशीपुर बनाया गया है। उनकी जगह गन्ना चीनी काशीपुर से पीसीएस त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को अपर आयुक्त कुमाऊं बनाया गया है। अल्मोड़ा के मुख्य विकास अधिकारी पीसीएस रामजी शरण शर्मा को हटाकर अपर निदेशक आईटीडीए बनाया गया है। पीसीएस तीर्थपाल सिंह को अपर निदेशक आईटीडीए से मुक्त कर दिया गया है। वे स्मार्ट सिटी का काम देखते रहेंगे।

उत्तरकाशी के मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह को अपर निदेशक शहरी विकास बनाया गया है। एडीएम रुद्रप्रयाग श्याम सिंह राणा को हटाकर अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून बनाया गया है। एडीएम बागेश्वर नारायण सिंह नबियाल को एडीएम चमोली बनाया गया है। एडीएम चमोली विवेक प्रकाश को अपर आयुक्त गन्ना चीनी काशीपुर बनाकर भेजा गया है। एडीएम प्रशासन ऊधमसिंह नगर से हटाकर पीसीएस पंकज कुमार उपाध्याय को अपर मेलाधिकारी कुंभ हरिद्वार भेजा गया है।

एडीएम ऊधमसिंह नगर कौस्तुभ मिश्र को हटाकर उप निदेशक मंडी परिषद रुद्रपुर भेजा गया है। एडीएम देहरादून स्मृता परमार को नगर आयुक्त रुड़की बनाया गया है। नगर आयुक्त काशीपुर को एडीएम बागेश्वर की जिम्मेदारी दी गई है। उप निदेशक मंडी रुद्रपुर निर्मला बिष्ट को एडीएम प्रशासन ऊधमसिंह नगर बनाया गया है। एडीएम प्रशासन हरिद्वार जितेंद्र कुमार को एडीएम देहरादून बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर पौड़ी नुपुर वर्मा को नगर आयुक्त रुद्रपुर, डिप्टी कलेक्टर टिहरी कमलेश मेहता को एडीएम रुद्रप्रयाग, डिप्टी कलेक्टर देहरादून विनोद कुमार को एडीएम ऊधमसिंह नगर, नगर आयुक्त हल्द्वानी पारितोष वर्मा को नगर आयुक्त काशीपुर और नगर आयुक्त रुड़की गोपाल राम बिनवाल को उप मेलाधिकारी कुंभ हरिद्वार बनाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *