उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित,

यूपी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है. कुल 41,424 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. चयनित अभ्यर्थियों की जिलेवार लिस्ट भी जारी कर दी गई है. होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए बोर्ड ने 18 नवंबर 2025 को ऑनलाइन आवेदन मांगे थे. इस भर्ती के लिए 25 लाख 32 हजार 196 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित की गई.

होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए बोर्ड ने 18 नवंबर 2025 को ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, अभिलेखों की जांच, शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई गई। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा में मिले सामान्यीकृत अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की गई।अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ जमा किए गए अधिमानी अर्हता के प्रमाणपत्रों के आधार पर निर्धारित अतिरिक्त अंक भी दिए गए। इसके बाद सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार जिलेवार मेरिट तैयार कर चयन किया गया।

बोर्ड के अनुसार 75 जिलों के लिए विज्ञापित 41,424 पदों के सापेक्ष इतने ही अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर अपना परिणाम और जिलेवार चयन सूची देख सकते हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *