उत्तराखंड भाजपा: राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश कल करेंगे नामांकन,

उत्तराखंड  में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। भाजपा ने दिनेश आर्य को प्रत्याशी बनाया है। वह कल विधानसभा पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे। पार्टी ने अपने सभी विधायकों को सुबह 10 बजे विधानसभा बुलाया है

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राज्यसभा सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा के बाद कल विधिवत नामांकन दाखिल किया जाएगा. इसके लिए कल सुबह 10 बजे पार्टी के सभी विधायकों को विधानसभा में बुलाया गया है, जिसके बाद 11 से 12 बजे के बीच प्रत्याशी दिनेश आर्य अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.

 

“दिनेश आर्य बीजेपी के अत्यंत वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ता हैं. वे लंबे समय तक जिलाध्यक्ष रहने के साथ-साथ संगठन के विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं. शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया गया यह निर्णय कुमाऊं क्षेत्र और पूरे प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा.”- महेंद्र भट्ट, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड

 

इसके अलावा महेंद्र भट्ट ने दलित समाज से आने वाले नेता दिनेश आर्य को प्रत्याशी बनाने पर कहा कि समाज के सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखते हुए पार्टी ने यह कदम उठाया है. वहीं, बीजेपी के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि राज्यसभा के लिए पार्टी प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद कल नियमानुसार नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी. इस दौरान मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और बीजेपी के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे.

 

“बीजेपी हमेशा से अपने जमीनी और समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का काम करती रही है. दिनेश आर्य को प्रत्याशी बनाना इसी नीति का परिणाम है, जिससे आम कार्यकर्ताओं में निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करने का नया उत्साह मिलेगा.”-कुंदन परिहार, बीजेपी प्रदेश महामंत्री, उत्तराखंड

नामांकन के समय के संबंध में जानकारी देते हुए कुंदन परिहार ने कहा कि प्रत्याशी के शुभ मुहूर्त के अनुसार कल सुबह लगभग 11 बजे विधानसभा में नामांकन दाखिल किया जाएगा. इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. इसके अलावा विपक्ष के आरोपों पर भी उन्होंने जवाब दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *