हरिद्वार, गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार में छात्रों की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं मूलभूत समस्याओं के समाधान तथा विश्वविद्यालय में पारदर्शी एवं व्यवस्थित प्रशासन की मांग को लेकर आशु मलिक, प्रदेश अध्यक्ष बजरंग वाहिनी दल उत्तराखंड एवं छात्र गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय द्वारा 21 सूत्रीय मांग-पत्र प्रस्तुत किया गया है।
मांग-पत्र में छात्रहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को उठाते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल सकारात्मक एवं लिखित कार्रवाई की मांग की गई है। प्रमुख मांगों में स्थायी Student–Administration Committee का गठन, Debate Room/विचार-विमर्श कक्ष की स्थापना, विश्वविद्यालय कैंटीन का पुनः संचालन, विभागों के बार-बार स्थानांतरण पर रोक, प्रशासनिक पारदर्शिता, छात्रों की शिकायतों के लिए प्रभावी व्यवस्था तथा छात्र प्रतिनिधित्व की व्यवस्था बहाल करना शामिल है।
इसके साथ ही कन्या गुरुकुल परिसर देहरादून की छात्राओं की समस्याओं का स्थायी समाधान, Main Campus एवं Kanya Gurukul Campus में मूलभूत सुविधाओं में सुधार, पुस्तकालय में नवीन पुस्तकों की उपलब्धता, छात्रावास सुविधाओं में सुधार एवं नए छात्रावास का निर्माण, Gym का पुनः संचालन तथा Sports Infrastructure को मजबूत करने की मांग की गई है।
मांग-पत्र में विश्वविद्यालय में UGC Regulations 2023 को लागू करने तथा कुलपति की नियुक्ति नियमानुसार किए जाने, विभागों के विलय, पाठ्यक्रमों में बदलाव एवं शिक्षकों के स्थानांतरण से पहले छात्रों का पक्ष सुनने तथा योग विज्ञान विभाग के स्थानांतरण की पूरी प्रक्रिया की समीक्षा करने की मांग भी शामिल है।
कुलपति के इस्तीफे की मांग
आशु मलिक ने कहा कि छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषय लगातार उठाए जाने के बावजूद यदि समस्याओं का प्रभावी समाधान नहीं होता है और प्रशासनिक स्तर पर असंतोष एवं अव्यवस्था बनी रहती है, तो कुलपति महोदया को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए, ताकि विश्वविद्यालय में नई एवं पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित हो सके।
उन्होंने कहा कि यह संघर्ष किसी व्यक्तिगत हित के लिए नहीं, बल्कि छात्रहित, शैक्षणिक व्यवस्था, पारदर्शिता और विश्वविद्यालय की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विषयों के समाधान के लिए है।
आशु मलिक ने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं संबंधित अधिकारियों से मांग की कि 21 सूत्रीय मांगों पर तत्काल सकारात्मक एवं लिखित कार्रवाई की जाए तथा कुलपति के इस्तीफे की मांग पर भी गंभीरतापूर्वक निर्णय लिया जाए।
उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों की जायज मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक छात्रहित में संघर्ष जारी रहेगा।
दिनांक: 06 अक्टूबर 2026
स्थान: प्रशासनिक भवन, गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार
आशु मलिक
प्रदेश अध्यक्ष, बजरंग वाहिनी दल उत्तराखंड
छात्र, गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार
