हरिद्वार,उत्तराखंड में मंगलवार रात 4 जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। चमोली, उत्तरकाशी, देहरादून और ऊधम सिंह नगर में रात करीब 10:24 बजे लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।तीव्रता: रिक्टर स्केल पर 4.9 तीव्रता मापी गई।केंद्र: चमोली (अक्षांश 30.103° N और देशांतर 79.561° E)।गहराई: जमीन से 13 किलोमीटर नीचे था
जानकारी के अनुसार, रात करीब 10:24 बजे बागेश्वर, भीमताल, पिथौरागढ़, चंपावत, हल्द्वानी, खटीमा, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश, गोपेश्वर, चमोली, बदरीनाथ में भूकंप के झटके महसूस हुए।
