जनरल के. के. रेप्सवाल का भरतपुर एवं डीग जिले के पूर्व सैनिकों के साथ हुआ संवाद ।

(ब्यूरो चीफ विनोद कुमार चतुर्वेदी)भरतपुर 08/10/2026 मीडिया प्रभारी विनोद कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि राजस्थान भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष जनरल के. के. रेप्सवाल पूर्व अध्यक्ष जरनल कटेवा एवं कर्नल जानू एवं जनरल सेक्रेट्री का भरतपुर एवं डीग के सैनिकों की समस्याओं और आने बाली अन्य परेशानियों को लेकर बैठक महात्मा गांधी वेटरिनरी कॉलेज, आगरा रोड पर आयोजित की गई । इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी एवं लाभकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई । इस मौके पर ईसीएचएस अधिकारी कर्नल विजय सिंह डीग सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल मानवेंद्र सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये एवम् साथ ही, लीग के भविष्य के कार्यकलापों एवं गतिविधियों पर विचार-विमर्श भी किया गया । इस अवसर पर सभी गौरव सेनानियों एवं वीर नारियों ने बैठक में हिस्सा लिया । इस मौके पर उपस्थित वीर नारियों को पुष्प एवं पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया । इसके अतिरिक्त, सभी जिला पदाधिकारियों एवं तहसील अध्यक्षों से मुलाकात की एवं उनसे लीग के साथ मिलकर ज्यादा से ज्यादा सैनिकों को जोड़ने का निवेदन किया गया और जो नहीं आए है उनको कल्याणकारी सूचनाओं को अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों तक पहुंचाएं तथा अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करें । कार्यक्रम के अंत में जनरल के के रेप्सवाल ने ने डीग एवं भरतपुर एक्स सर्विस मैन लीग को एक एक लाख का चेक प्रदान किया भरतपुर का चेक कर्नल केबीएस ठेनुआ एवं डीग का चेक कर्नल ओमवीर सिंह ने लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *