दिल्ली,सीजेपी का एलान- हम सरकार से नहीं डरेंगे, आंदोलन रहेगा जारी; मेट्रो स्टेशन रात 10 बजे तक बंद

दिल्ली,मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आज विरोध प्रदर्शन हुए। इस दौरान पुलिस ने 3000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। दिल्ली में 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है, कुछ जगहों पर इंटरनेट सेवाएं भी बंद की गई। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल, ममत बनर्जी समेत कई अन्य नेताओं को हिरासत में लिया गया

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने करीब 3 हजार लोगों को हिरासत में लिया था. इन सभी को दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया था. हालांकि, शाम को पुलिस ने सभी को छोड़ दिया.

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को हिरासत में लिया है और 10 घंटे बीतने के बाद भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है. CJP ने कहा कि तीनों से उसका संपर्क नहीं हो पा रहा है और उनके ठिकाने का भी पता नहीं है. पार्टी ने सवाल उठाया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें कहां रखा है और इस तरह किसी को ले जाना कैसे स्वीकार किया जा सकता है. CJP ने अपनी पोस्ट में इसे ‘इमरजेंसी’ बताते हुए दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं.

शनिवार को CJP की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें अजिंक्य शिंदे ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बिना प्रदर्शन खत्म नहीं होगा. उन्होंने बताया कि रविवार को CJP एक बार फिर जंतर-मंतर कूच करेगी.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने जानकारी दी कि सुरक्षा कारणों से शुक्रवार रात 9 बजे से बंद 45 मेट्रो स्टेशन आज रात (10 अक्टूबर) 10 बजे तक बंद रहेंगे। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी और उसी के अनुसार जरूरी जानकारी दी जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *