मसूरी। मसूरी-देहरादून मार्ग पर मसूरी झील के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। मसूरी से देहरादून जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क से पलटकर किनारे खाई में गिर गया।
ट्रैवलर में करीब 20 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, 108 एंबुलेंस, उप जिला चिकित्सालय और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।कई घायल यात्रियों को खाई से निकालकर जिला चिकित्सालय मसूरी भेजा गया है, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है
