उत्तराखंड,उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस संवर्ग के 24 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत अधिकारियों की वर्तमान तैनाती में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी और पौड़ी समेत कई जिलों में एसडीएम बदले गए हैं। वहीं, देहरादून में तीन एसडीएम की तैनाती की गई है।
तबादला सूची के तहत पीसीएस राजकुमार पांडे को डिप्टी कलेक्टर देहरादून बनाया गया है. वहीं, पीसीएस अभय प्रताप सिंह को भी डिप्टी कलेक्टर देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है. उत्तरकाशी में तैनात पीसीएस बृजेश कुमार तिवारी को टिहरी भेजा गया है. जबकि, पीसीएस जयवीर सिंह को भी डिप्टी कलेक्टर टिहरी बनाया गया है. पीसीएस शिप्रा जोशी, पीसीएस तुषार सैनी, पीसीएस गौरव पांडे और पीसीएस अमृता शर्मा को डिप्टी कलेक्टर के रूप में नैनीताल भेजा गया है.
इसके अलावा पीसीएस कुमकुम जोशी, पीसीएस शालिनी मौर्य, पीसीएस मंजू राजपूत और पीसीएस नीतू डागर को हरिद्वार भेजा गया है. पीसीएस रेखा कोहली, पीसीएस संजय कुमार और पीसीएस रेखा को उधम सिंह नगर में तैनाती दी गई है. इसके अलावा पीसीएस मुकेश चंद्र रमोला को देहरादून लाया गया है. जबकि, पीसीएस सुनील कुमार को रुद्रप्रयाग भेजा गया है.
प्रशासनिक फेरबदल में पीसीएस अपर्णा ढोंडियाल को अधिशासी निदेशक डोईवाला चीनी मिल की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पीसीएस मनीष बिष्ट को निदेशक प्रशासन एवं मॉनिटरिंग, पंतनगर बनाया गया है. पीसीएस देवानंद को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी और पीसीएस कृष्णा त्रिपाठी को डिप्टी कलेक्टर चमोली की जिम्मेदारी मिली है. पीसीएस नवाजिश खलिक को अल्मोड़ा भेजा गया है, जबकि पीसीएस चंद्रशेखर और पीसीएस अबरार अहमद को उत्तरकाशी में तैनाती दी गई है.
पीसीएस कुमकुम जोशी, पीसीएस शालिनी मौर्य, पीसीएस मंजू राजपूत और पीसीएस नीतू डागर को हरिद्वार भेजा गया है. पीसीएस रेखा कोहली, पीसीएस संजय कुमार और पीसीएस रेखा को उधम सिंह नगर में तैनाती दी गई है. इसके अलावा पीसीएस मुकेश चंद्र रमोला को देहरादून लाया गया है. जबकि, पीसीएस सुनील कुमार को रुद्रप्रयाग भेजा गया है.
