देहरादून: ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरी दून एक्सप्रेस, वॉशिंग लाइन में जाते समय हुआ हादसा

ऋषिकेश,योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर वाशिंग लाइन की ओर जाते समय दून एक्सप्रेस की तीन बोगियां पटरी से उतर गईं। ट्रैक का एक प्वाइंट टूटने के बाद रेलवे इंजीनियरों ने दोपहर तक बोगियों को वापस ट्रैक पर चढ़ाया। हादसे के समय ट्रेन में यात्री नहीं थे। 18 मई को उज्जैनी एक्सप्रेस की बोगियां भी शंटिंग के दौरान पटरी से उतरी थीं।

दून एक्सप्रेस बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे योगनगरी रेलवे स्टेशन पहुंची थी। इसके बाद ट्रेन को वॉशिंग के लिए ले जाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसी दौरान एक कोच पटरी से उतर गया। सूचना मिलने पर रेलवे की मैकेनिकल टीम मौके पर पहुंची और कोच को दोबारा पटरी पर लाने का काम शुरू किया।इससे पहले 18 मई 2026 की रात योगनगरी रेलवे स्टेशन के पास खांड गांव क्षेत्र में शंटिंग के दौरान उज्जैनी एक्सप्रेस बेपटरी हो गई थी। उस घटना में ट्रेन का इंजन और तीन कोच पटरी से उतर गए थे। इनमें एक कोच पलट भी गया था। हादसा रात करीब 9:40 बजे हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *