CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन

उत्तर प्रदेश,सीएम योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी जी के निधन पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत देश के कई दिग्गज नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की पौड़ी गढ़वाल के एसएसपी सर्वेश पंवार ने उनके निधन की पुष्टि की है। एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि उनका निधन जिले के पंचूर गांव में हुआ। वहीं सीएम योगी की माता का अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार में होने की संभावना है। एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि पुलिस और जिला प्रशासन परिवार के संपर्क में हैं।

मां के निधन की सूचना मिलने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोंडा का दौरा रद्द कर दिया है। वह श्री राम कथा में शामिल नहीं हुए। इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया। मां के निधन के बाद सीएम योगी सीधे गोरखपुर से लखनऊ और फिर लखनऊ से अपनी मां के घर, अंतिम दर्शन के लिए पौड़ी (उत्तराखंड) रवाना हुए। सीएम योगी लखनऊ एयरपोर्ट से उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 89 वर्ष की आयु में उत्तराखंड के पौड़ी जिले स्थित पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। सावित्री देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को ऋषिकेश में किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *