महिला ने पिता-पुत्र पर लगाया मारपीट का आरोप

देवबंद। (ब्यूरो चीफ खिलेन्द्र गांधी ) देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव झबीरन निवासी शालू ने गांव के ही पिता पुत्र पर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में शालू ने बताया कि 21 नवंबर की शाम वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का व्यक्ति अपने बेटे के साथ उसके घर पहुंचा और रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर आस पडोस के लोगों ने उसे बचाया। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक रणबीर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

—

 

ननिहाल आई नौ साल की मासूम पर कुत्ते ने किया हमला, घायल

देवबंद। ननिहाल आई नौ साल की अक्सा पर कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मोहल्ला मटकोटा निवासी फैसल की बेटी अक्सा मां के साथ मोहल्ला दीवान स्थित ननिहाल में आई थी। वह घर के बाहर खेल रही थी, इसी दौरान आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर किया। अक्सा के मामा उवैस जमा ने बताया कि कुत्ते के काटने से उसके शरीर पर कई जगह घाव बन गए। चीख पुकार सुनकर उन्होंने बामुश्किल उसे बचाया। जिसका सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया। वहीं, नगरवासियों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

 

—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *