देवबंद प्रकाश पर्व पर निकाली 13 दिवसीय प्रभातफेरियों का हुआ समापन

देवबंद श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित 13 दिवसीय प्रभातफेरियों का रविवार को समापन हो गया। इसके साथ ही गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब के चोले की सेवा उपरांत तीन दिवसीय श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ हो गए हैं।

रविवार सुबह गुरूद्वारा साहिब से प्रारंभ हुई प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर सुभाष चैक, संत नगर से होते हुए दुर्गा कॉलोनी में गगनदीप सिंह के आवास पर पहंुची जहां भाई धर्म सिंह, चंद्रदीप सिंह, स्वर्णजीत कौर बेदी, हरप्रीत कौर बेदी, भोली मनचंदा, पपिन्द्र कौर ने गुरवाणी गायन कर संगत को निहाल किया। वहां से प्रभातफेरी गुरूद्वारा साहिब पहुंची जहां उप प्रधानाचार्य हरदीप सिंह व जसदीप सिंह के आवास पर पहुंची। जहां परिवार के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रभातफेरी की सेवा करने वाले हरदीप सिंह, जसदीप सिंह व गगनदीप सिंह को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही इंदरजीत सिंह राणा के परिवार की ओर से गुरुद्वारा साहिब में तीन दिवसीय श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ कराए गए। निशान साहिब के चोले की सेवा कमेटी अध्यक्ष सेठ कुलदीप कुमार के परिवार की ओर से की गई। इस दौरान गुरु का अटूट लंगर भी बरताया गया। इस मौके पर सतीश गिरधर, प्रिंस कपूर, मोहित मल्होत्रा, गुरदीप सिंह, अमन जैन,रमन छाबड़ा, अमृत सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *