उत्तराखंड, एआई से बनाई बब्बर शेर की वीडियो वन अधिकारी में मचा हड़कंप

हरिद्वार,आज कल यक्ति सोशल मीडिया में प्रसिद्ध होने के लिए क्या क्या नहीं कर रहे है वही इस सोशल मीडिया गलत उपयोग भी हो रहा है ऐसा एक मामला उत्तराखंड से सामने आ रहा है यहां कुछ काम करने वाले मजदूरों ने छुट्टी नहीं मिलने के कारण एआई से एक बब्बर शेर कि वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दी इसके बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया

मिली जानकारी अनुसार यमकेश्वर के माला गांव में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब धन्वंतरी धाम में बब्बर शेर दिखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो देखते ही लोग घरों में दुबक गए, मोबाइल कैमरे चालू हो गए और जंगल से लेकर गांव तक शेर आया… शेर आया… की चर्चाएं शुरू हो गईं। मजेदार बात यह रही कि वीडियो इतना असली लग रहा था कि खुद ठेकेदार भी उसे देखकर दंग रह गया और गांव में शेर आने की पुष्टि तक कर दी। डर का ऐसा माहौल बना कि काम कर रहे श्रमिकों ने कुछ दिन के लिए घर लौटने की बात कह दी। नतीजा ये रहा कि काम पूरी तरह ठप, इधर वायरल वीडियो ने वन विभाग की नींद भी उड़ा दी।

श्रमिकों ने ठेकेदार से छुट्टी मांगी, लेकिन जब छुट्टी नहीं मिली तो एक मजदूर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की मदद से शेर की फोटो, वीडियो बना डाली और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। फिर क्या था, एआई का शेर पूरे गांव में दहशत मचाने लगा।

अब हालात यह हैं कि शेर गायब है, जंगल शांत है और वन विभाग राहत की सांस ले रहा है। वहीं, अब आज के दौर में छुट्टी पाने के लिए लोग बीमारी नहीं, बल्कि एआई से शेर बना रहे हैं। मामले की जांच के लिए टीम भेजी गई थी। पता चला कि काम से छुट्टी न मिलने पर मजदूर ने फर्जी फोटो वायरल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *