हरिद्वार, आज होली के दिन जहां पूरा देश होली मना रहा था वहीं होली के रंग में कुछ लोगो ने भंग कर दिया थाना सिडकुल क्षेत्र रावली महदूद के ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार पाल व भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पर उनके ही रिश्तेदारों ने कई आदमियों के साथ मिलकर हमला बोल दिया जिसमें ग्राम प्रधान प्रमोद पाल में अन्य कई यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
मिली जानकारी अनुसार ग्राम प्रधान प्रमोद पाल और उनके रिश्तेदार दीपक के बीच काफी समय से रंजिश चली आ रही थी जिसको लेकर आपसी कहासुनी के बाद खूनी जंग छिड़ गई वही इस दौरान कई लोग गाड़ियों में ग्राम प्रधान के घर पहुंचे और हाथों में हथियार लाठी डंडे से लैस होकर ग्राम प्रधान के घर में घुसकर कहर बरपाया जिसको लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है इस हमले में ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार पाल और उनका भाई मनोज कुमार सहित 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं सिडकुल थाना इंचार्ज नीतीश कुमार मौके पहुंचे वही तनाव को देखते हुए कुछ पुलिसकर्मी की ड्यूटी क्षेत्र में लगाई गई जांच पड़ताल जारी है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की जाएगी आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं
