उत्तराखंड, पत्नी ही निकली पति की कातिल प्रेमी संग की पति की हत्या

हरिद्वार,प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडुवाला में हुई श्रमिक की हत्या का दून पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। शराब पिलाने के बहाने पति को जंगल में ले जाया गया, जहां प्रेमी ने धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को जंगल से नीचे खाई में फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।

तीन अक्टूबर को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि डॉल्फिन कॉलेज के पास जंगल की खाई में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान मदन मुखिया (38) निवासी बोनगांव, सहरसा, बिहार के रूप में हुई। वह मांडूवाला, झाझरा में रह रहा था। उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की।

 

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें गठित कर घटनास्थल और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। मजदूरों का सत्यापन करने के साथ मुखबिर तंत्र भी सक्रिय किया गया। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर मांडूवाला स्थित बाला सुंदरी मंदिर के पास से ललन शर्मा (23) को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने मदन की पत्नी मीना के साथ मिलकर हत्या करने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने मीना को भी गिरफ्तार कर लिया। ललन की निशानदेही पर घटनास्थल के पास झाड़ियों से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *