हरिद्वार, आज कल ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली कई यक्ति अपनी जान गवा चुके है वही कुछ लोग टैक्टर ट्राली में अधिक समान भर लेते है और पूरी सड़क पर फैल कर चलते है जिसके कारण सड़क पर चलने वालों के लिए मुसीबत बन जाती है वही ऐसा ही एक मामला रुड़की के बीएम चौराहे पर देखने को मिला जिसमें एक ट्रैक्टर भूसे से भरा हुआ था और पूरी सड़क को घर का चल रहा था वही एक बाइक सवार अचानक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई सूचना मिलते ही मौके पहुंची पुलिस ने सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इस दौरान ट्रैक्टर चालक मौके पर फरार हो गया
जानकारी के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी अंबर तालाब निवासी वैभव जुनेजा हरिद्वार रोड स्थित कोर कॉलेज का छात्र था। वह दोपहर के समय बाइक से दुर्गा चौक से बीएसएम तिराहे की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चंद्रपुरी में रिक्शा स्टैंड के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वैभव सड़क पर गिर गया और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।
