हरिद्वार रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए。अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान उन्होंने मंदिर समिति को ₹10 करोड़ की धनराशि का दान दिया है और देश की सुख-समृद्धि की कामना की है。रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचे है, यहां उन्होंने बदरी-विशाल के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की. बदरीनाथ धाम पहुंचने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया. दर्शन एवं पूजा-अर्चना के बाद मुकेश अंबानी केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गए, जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर देशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की. बता दें कि मुकेश अंबानी प्रत्येक वर्ष बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम पहुंचकर दर्शन करते हैं और मंदिर समिति को उदारतापूर्वक आर्थिक सहयोग भी प्रदान करते हैं. उनके इस योगदान को धार्मिक एवं सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
बदरीनाथ धाम में इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, सदस्य धीरज मौनू पंचभैया, रजनीश भट्ट, मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ तथा प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान, पूर्व सदस्य भास्कर डिमरी, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, प्रमोद नौटियाल, भूपेंद्र रावत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मुकेश अंबानी का स्वागत किया और उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया
