उत्तराखंड,कोर्ट ने प्रेमनगर थाने के पूर्व प्रभारी नरेश राठौर समेत पांच पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं. द्वितीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देहरादून ने प्रवीण सेमवाल और उनकी पत्नी प्रतीक्षा सेमवाल की ओर से दाखिल धारा 175(3) बीएनएसएस के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया. कोर्ट ने मामले कीजांच सीओ स्तर के अधिकारी से कराने के निर्देश भी दिए हैं.
पीड़ित प्रवीण सेमवाल के वकील के मुताबिक 9 अप्रैल 2026 को दोपहर के समय पुलिसकर्मी एक निजी वाहन से प्रवीण सेमवाल और उनकी पत्नी प्रतीक्षा सेमवाल के पास पहुंचे और दोनों को जबरन गाड़ी में बैठाया गया। इस दौरान रास्ते में पुलिसकर्मियों ने उन्हें एनकाउंटर करने तक की धमकी दी देते हुए उन्हें प्रेमनगर थाने लाया गया जहां प्रवीण सेमवाल के साथ पुलिस ने मारपीट शुरू कर दी जिसका उनकी पत्नी प्रतीक्षा सेमवाल ने विरोध करते हुए बीच-बचाव करने की कोशिश की तो गर्भावस्था में उनके साथ भी पुलिस ने मारपीट की जिसके चलते प्रतीक्षा को ब्लीडिंग शुरू हो गई। जिसके साक्ष्य के रूप में अदालत के सामने मेडिकल दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। पीड़ित पक्ष ने ये भी बताया कि थाने में उनके साथ मारपीट और दबाव बनाकर यशपाल तंवर नाम के व्यक्ति को 20 लाख रुपए देने का लिखित समझौता कराया गया।
अदालत ने पुलिस रिपोर्ट और दोनों पक्षों की ओर से पेश दस्तावेजों का परीक्षण किया. कोर्ट ने कहा कि आरोपों की वास्तविकता सामने लाने के लिए स्वतंत्र और प्रभावी जांच जरूरी है. आरोपी पुलिस अधिकारी निरीक्षक स्तर का होने के कारण कोर्ट ने उससे ऊपर के स्तर के अधिकारी से जांच कराने का निर्देश दिया है. मामले में तत्कालीन प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर, जो वर्तमान में पटेल नगर थाने के प्रभारी हैं समेत 5 पुलिसकर्मियों और यशपाल तंवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं.
आज कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज करने आदेश दिए गए हैं. एक-दो दिन में आदेश आने के बाद सीओ स्तर से जांच कराई जाएगी. साथ ही जांच के बाद विभागीय विधिक अग्रिम कार्रवाई की जाए.
पुलिस ने आरोपों को बताया निराधार: वहीं पुलिस की ओर से अदालत में दाखिल रिपोर्ट में दंपति के आरोपों को गलत और निराधार बताया गया. पुलिस के मुताबिक प्रतीक्षा सेमवाल और आकाश बंगवाल थाने पहुंचे थे, जहां महिला उपनिरीक्षक के साथ अभद्रता और मारपीट की गई. महिला उपनिरीक्षक की वर्दी फाड़ने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी आरोप लगाया गया. पुलिस ने थाने की सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए कहा कि उसमें प्रतीक्षा और आकाश को थाने में शोर-शराबा करते हुए देखा गया.
