हरिद्वार,दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मिले शिवा चौहान, दावेदारी का ज्ञापन सौंपा

नई दिल्ली। आगामी राजनीतिक गतिविधियों के बीच उत्तराखंड भाजपा से जुड़े जिला मंत्री किसान मोर्चा शिवा चौहान ने दिल्ली पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगामी राजनीतिक दायित्व को लेकर अपनी दावेदारी का ज्ञापन वरिष्ठ नेताओं को सौंपते हुए संगठन के प्रति अपनी सक्रियता और क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया।
शिवा चौहान ने उत्तराखंड के प्रभारी एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव जी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी.एल. संतोष जी, उत्तराखंड से लोकसभा सदस्य एवं भाजपा के मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी जी तथा उत्तराखंड के सह-प्रभारी अरविंद मेनन जी से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान शिवा चौहान ने संगठन में अपनी सक्रिय भूमिका, किसान मोर्चा के माध्यम से किए जा रहे कार्यों तथा क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को लेकर अपने अनुभव और विचार वरिष्ठ नेताओं के समक्ष रखे। उन्होंने आगामी समय में संगठन द्वारा दिए जाने वाले दायित्व के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए ज्ञापन सौंपा।


शिवा चौहान की दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से हुई इन मुलाकातों को संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से पार्टी संगठन के साथ सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और भविष्य में भी पार्टी की नीतियों एवं संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन उनके लिए सर्वोपरि है और वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसका पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन किया जाएगा।
दिल्ली दौरे के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से हुई मुलाकात और दावेदारी का ज्ञापन सौंपे जाने के बाद उत्तराखंड के राजनीतिक एवं संगठनात्मक गलियारों में शिवा चौहान की सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *