राजस्थान, (ब्यूरो चीफ विनोद कुमार चतुर्वेदी)भरतपुर 06/10/2026 मीडिया प्रभारी विनोद कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि कर्नल के. वी. एस. ठैनुआ, अध्यक्ष, जिला भूतपूर्व सैनिक संघ, भरतपुर के अनुसार राजस्थान भूतपूर्व सैनिक संघ, जयपुर के अध्यक्ष जनरल के. के. रेप्सवाल का भरतपुर एवं डीग का दौरा होना निश्चित हुआ है। भूतपूर्व सैनिकों का सम्मेलन दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे महात्मा गांधी वेटरिनरी कॉलेज, आगरा रोड पर आयोजित किया जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी एवं लाभकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही, लीग के भविष्य के कार्यकलापों एवं गतिविधियों पर विचार-विमर्श भी किया जाएगा। इस अवसर पर सभी गौरव सेनानियों एवं वीर नारियों से आग्रह किया गया है कि वे समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाएं। इसके अतिरिक्त, सभी जिला पदाधिकारियों एवं तहसील अध्यक्षों से निवेदन किया गया है कि वे इस सूचना को अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों तक पहुंचाएं तथा अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करें ।
राजस्थान,जनरल के. के. रेप्सवाल का भरतपुर एवं डीग का दौरा 8 अक्टूबर को ।
