उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

उत्तराखंड,जनपद मुख्यालय उत्तरकाशी सहित यमुनोत्री घाटी मेंभूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. शनिवार रात करीब 8 बजकर 7 मिनट पर अचानक धरती डोलने से लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. इस दौरान कई लोग घबराकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे. कुछ देर तक लोगों के बीच भूकंप को लेकर चर्चाएं होती रहीं.. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 दर्ज की गई है बता दें कि चार दिन के अंदर ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब उत्तराखंड के किसी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

इससे पहले बीते मंगलवार की रात करीब 10:23 बजे भी उत्तराखंड के कई हिस्सों में तीव्र भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर उस भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई थी, जिसका मुख्य केंद्र बागेश्वर जिला रहा था। चार दिनों के भीतर लगातार आ रहे इन झटकों से पहाड़ी क्षेत्रों में भूगर्भीय संवेदनशीलता को लेकर एक बार फिर डर का माहौल बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *