हरिद्वार से जोशीमठ जा रही विश्वनाथ बस बद्रीनाथ हाईवे पर गूलर के पास खाई में समाई,6 यात्रियों की मौत

उत्तराखंड,ऋषिकेश में मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। हरिद्वार से जोशीमठ जा रही विश्वनाथ सेवा की बस बदरीनाथ हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग लोग घायल हैं। प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती प्रदीप चौहान ने बताया कि गूलर के पास बस रेलिंग तोड़ते हुए 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरी। 32 सीटर वाली बस में 30 यात्री सवार थे, जिसमें 6 की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी लोगों को बचाया गया। दो लोगों की बाद में मौत हुई। अभी फिलहाल कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस का कहना है कि मृतकों की पहचान की जा रही है। फिलहाल घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि लगभग 30सवारियों को हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस संख्या UK09 PA 9779 थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के गूलर के पास गहरी खाई में गिर गई है। बताया गया कि बस चमोली जिले जा रही थी। हादसे में 6 लोगों की मौत और कई घायल हो गए।

सूचना मिलते ही थाना मुनिकीरेती, चौकी गूलर, चौकी शिवपुरी, चौकी ब्यासी और अन्य चौकियों का पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। SDRF, फायर सर्विस और एंबुलेंस को भी सूचित कर मौके पर बुलाया गया। पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें रेस्क्यू कार्य में जुट गई। वहीं इसी बीच पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर और थाना प्रभारी मुनि की रेती और राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल खाई में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 6 शवों को बाहर निकाला जा चुका है, जबकि कई घायलों को सड़क तक पहुंचाने के बाद एम्स रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *