देवबंद। सपाईयों की बैठक में वरिष्ठ नेता आजम खां की जेल से रिहाई पर सपा कार्यकर्ताओं में खुशी

देवबंद। सपाईयों की बैठक में वरिष्ठ नेता आजम खां की जेल से रिहाई पर सपा कार्यकर्ताओं में खुशी जताई है। पार्टी के पूर्व प्रचार मंत्री अरशद सिद्दीकी ने रिहाई पर प्रसन्नता जताते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

मोहल्ला शाहजीलाल पर हुई बैठक में अरशद सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश सरकार दमनकारी नीतियों के तहत आजम खां के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन इससे समाजवादी पार्टी की आवाज दबने वाली नहीं है। प्रदेश की जनता सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली को समझ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता सरकार को इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने आजम खां की रिहाई को न्याय की दिशा में सकारात्मक कदम बताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील की। बैठक में मोहम्मद जीशान, आजम, नौमान, अरविंद, रहमान, कुरबान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *