हरिद्वार धर्मनगरी में मानवीय संवेदनाओं को तार तार करने का मामला सामने आया है. हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी स्थित रविदास मंदिर मार्ग पर सुबह सड़क किनारे एक नवजात शिशु मिला। बच्चे को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कई लोग वीडियो बनाने लगे।हरिद्वार में किसी ने नवजात बच्चे को सड़क किनारे मरने के लिए छोड़ दिया. सड़क किनारे पड़े मासूम बच्चे को देखकर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई. इसी बीच एक स्थानीय महिला ने इंसानियत दिखाते हुए नवजात को उठाया. उसकी जान बचाने की कोशिश शुरू की. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. चाइल्ड हेल्प लाइन वालों को भी जानकारी दी गई.नवजात का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें नवजात स्वस्थ पाया गया। नवजात बेटा है। पुलिस ने बच्चे को सड़क पर छोड़ने वाले की जानकारी जुटाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
