हरिद्वार जेलर को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मिली धमकी। सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज। जिला कारागार हरिद्वार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया वही यह धमकी व्हाट्सएप पर दी गई
आरोप है कि जेल में बंद एक महिला बंदी के पति हिमांशु चड्ढा ने उन्हें फोन कॉल और वॉट्सऐप मैसेज के जरिए धमकाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने एसएसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर सिडकुल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।हिमांशु चड्ढा दो दिन पहले हरिद्वार जेल में बंद अपनी पत्नी से मिलने आया था। पुलिस के मुताबिक, मिलाई के बाद उसने जेल अधीक्षक को फोन किया और वॉट्सऐप पर मैसेज भेजे। आरोप है कि इसी दौरान उसने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेते हुए जान से मारने की धमकी दी।
