हरिद्वार, मैकेनिक की दुकान पर पहुंचे बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग मौके पर मौत

हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक बाइक मैकेनिक की दुकान पर पहुंचे दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। फायरिंग में कई गोलियां लगने से मैकेनिक हैप्पी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सरेआम हुई हत्या की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

शांतरशाह गांव में हैप्पी बाइक मैकेनिक की दुकान चलाता था। सोमवार को वह दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। दोनों ने हैप्पी पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ गोलियां चलने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से हैप्पी वहीं गिर पड़ा। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का कहना है कि जांच के बाद हत्या की वजह और वारदात में शामिल आरोपियों के बारे में स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *