Dehradun मियांवाला को सौगात, 8.64 करोड़ से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का सीएम धामी ने किया लोकार्पण

मियावाला, देहरादून में लगभग ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का लोकार्पण किया। यह पार्क स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित देहरादून के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।भारतीय संस्कृति में जल और जंगल केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली और विरासत का अभिन्न हिस्सा है। पुराने तालाबों और जल स्रोतों का पुनर्जीवन हमारी प्रकृति और विरासत को संजोने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘जल सृष्टि पार्क’ प्राकृतिक सौंदर्य और आधुनिक सुविधाओं का सुंदर समन्वय है। पार्क में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। पुराने तालाब को खत्म करने के बजाय उसका पुनर्जीवन कर पार्क को विकसित किया गया है। तालाब के बीच आकर्षक आइलैंड बनाया गया है, जबकि लोगों के मनोरंजन के लिए पेडल बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

पार्क के विकास से रायपुर क्षेत्र को एक नया आकर्षण मिला है। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले लोगों को देहरादून में ही ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’ का अनुभव मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से उत्तराखंड में विकास कार्यों को गति मिल रही है। रायपुर क्षेत्र में भी सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पार्क, सीवर और बाढ़ सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। क्षेत्र में सड़कों के डामरीकरण, नवीनीकरण और चौड़ीकरण के साथ ही सीवर व्यवस्था को बेहतर बनाने के कार्य किए जा रहे हैं। पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान और स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाओं की स्वच्छता और हरियाली बनाए रखने में कहा कि जल स्रोतों के संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और बेहतर सार्वजनिक सुविधाओं के विकास से देहरादून को स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने के संकल्प को नई गति मिलेगी। के विस्तार पर भी सरकार का फोकस है।

 

पार्क को स्वच्छ रखना समाज की भी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पार्क और सार्वजनिक सुविधाओं का निर्माण कर सकती है, लेकिन उन्हें स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से पार्क की स्वच्छता और हरियाली बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल स्रोतों के संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और बेहतर सार्वजनिक सुविधाओं के विकास से देहरादून को स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने के संकल्प को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *