देहरादून,उत्तराखंड की राजधानी देहरादून अपराध की खौफनाक वारदात से दहल गई है। देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई है। मकान नंबर 16 में 80 वर्षीय के.एस. कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और 55 वर्षीय नौकरानी शीला देवी की पेचकस घोपकर हत्या कर दी । वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है,
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि सूचना पर रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ रखा था। पूछताछ में उसने घर के अंदर बुजुर्ग दंपती और एक महिला पर पेचकस से हमला करने की बात बताई। पुलिस घर के अंदर पहुंची तो तीनों लहूलुहान हालत में पड़े थे। उन्हें तत्काल कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान विष्णुलोक कॉलोनी निवासी रमेश कपूर (80) और उनकी पत्नी रजनी कपूर (75) के रूप में हुई है। तीसरी मृतका तिलया देवी उर्फ शीला (48) थी, जो पड़ोस के घर में काम करती थी और बुजुर्ग दंपती के चीखने की आवाज सुनकर वहां पहुंची थी। बीचबचाव के दौरान आरोपी राजकुमार ने उसके पेट में भी पेचकस मार दिया
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी राजकुमार मूल रूप से बिजनौर का रहने वाला है और देहरादून के इंद्रेश नगर में रहता है। वह प्लंबर का काम करता है और रमेश कपूर के घर पर प्लंबिंग का काम करने के लिए आता-जाता था। मंगलवार को भी उसे दंपती ने प्लंबिंग का काम करने के लिए घर बुलाया था। पुलिस के मुताबिक काम पूरा होने के बाद भुगतान के लिए दंपती से उसकी कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर अकेले ही वारदात को अंजाम दे डाला. घटना की सूचना के बाद एसएसपी देहरादून समेत पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी ली. अब पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ कर रही है.
