ऋषिकेश स्कूल के बच्चों से भरी बस के ब्रेक फेल 50 छात्र थे सवार

ऋषिकेश,भद्रकाली से पूर्णानंद पार्किंग की ओर आ रही बस के ब्रेक फेल होने से बस चालक सहित दो अन्य घायल हो गए। बस में करीब 50 छात्र सवार थे, जो शैक्षिक भ्रमण पर फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश से हरिद्वार ऋषिकेश घूमने आए थे। बस भद्रकाली से ब्रह्मानंद मोड़ होते हुए बस पूर्णानंद पार्किंग जा रही थी। वही हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई वही इसकी सूचना पुलिस को दी गई दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना मुनिकीरेती पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बस में सवार सभी बच्चों एवं अन्य व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

 

दुर्घटना में बस चालक जयप्रकाश, हेल्पर अवधेश और विद्यालय की प्रधानाचार्य रजनी सारस्वत को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिलवाया गया। पुलिस ने सभी स्कूली बच्चों के ठहरने की व्यवस्था मधुबन आश्रम में कराई। पीडब्ल्यूडी तिराहा क्षेत्र में सड़क पर तेज ढलान होने के कारण पूर्व में भी सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *