उत्तराखंड: पूर्व सीएम हरीश रावत के ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के घर ईडी का छापा,

उत्तराखंड,उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में OSD रहे चंदन सिंह जीना के ठिकाने पर ED की छापेमारी से मामला गरमा गया है. UKSSSC की VPDO परीक्षा-2016 में कथित गड़बड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई इस कार्रवाई के दौरान जीना के घर से 32 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी, करीब 200.5 ग्राम सोना और 12 लग्जरी घड़ियां बरामद होने का दावा किया गया है. ED ने उनके और परिवार के कुछ बैंक खातों को भी फ्रीज किया है.

बताया जा रहा है कि ईडी ने यूकेएसएसएससी की परीक्षाओं में धांधली के मामले में छापा मारा था। इसके साथ ही कई और लोगों के घर की भी तलाशी की गई

तलाशी के दौरान ED ने चंदन सिंह जीना और उनके परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में मौजूद 52,16,312 रुपये का क्रेडिट बैलेंस फ्रीज कर दिया। यह कार्रवाई PMLA की धारा 17(1A) के तहत की गई है। ED ने जीना का मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

 

ED के अनुसार जांच में यह भी सामने आया कि जीना ने बड़ी मात्रा में नकद खर्च किया था। इन खर्चों के स्रोत को उनकी ज्ञात आय से स्पष्ट नहीं किया जा सका। एजेंसी का कहना है कि बरामद नकदी, सोना और अन्य संपत्तियां तथा नकद खर्च उनकी ज्ञात आय के स्रोतों से पुष्ट नहीं होते।

 

जीना के घर से मिली संपत्तियों की कीमत 1.28 करोड़

 

ED के मुताबिक चंदन सिंह जीना के आवास से जब्त और फ्रीज की गई संपत्तियों का मौजूदा कुल मूल्य करीब 1.28 करोड़ रुपये है। इसमें बरामद 12 लग्जरी घड़ियों का मूल्यांकन अभी शामिल नहीं है। इन घड़ियों की कीमत अलग से तय की जा रही है, इसलिए संपत्तियों की कुल कीमत बढ़ सकती है।

 

सुरक्षित कस्टडी से निजी घर पहुंची थीं OMR शीट

 

ED की कार्रवाई UKSSSC की VPDO परीक्षा-2016 में OMR शीट से कथित छेड़छाड़ के मामले में हुई है। जांच में सामने आया कि UKSSSC की सुरक्षित कस्टडी में रखी OMR उत्तर पुस्तिकाओं को कथित तौर पर आयोग के तत्कालीन सचिव के निजी आवास तक पहुंचाया गया था।

 

यहां कम भरे गए OMR शीट के रोल नंबर नोट किए गए और उन्हें निजी कंप्यूटर एजेंसी के कर्मचारियों को दिया गया। आरोप है कि कर्मचारियों ने इन OMR शीट में खाली छोड़े गए उत्तरों के गोले भरकर उनमें हेरफेर की और इसके बाद शीट को दोबारा सील कर दिया।

 

ED के अनुसार यह काम अवैध रकम के बदले किया गया और रकम बिचौलियों के जरिए पहुंचाई गई।

 

कई पूर्व अधिकारियों के घर भी छापे

 

ED ने तत्कालीन UKSSSC अध्यक्ष, सचिव और परीक्षा नियंत्रक के अलावा निजी कंप्यूटर एजेंसी के मालिक और मामले से जुड़े बिचौलियों के परिसरों की भी तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान कई मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

 

एजेंसी के मुताबिक कई पूर्व UKSSSC अधिकारियों और मामले से जुड़े अन्य लोगों के यहां से भी बेहिसाबी नकदी मिली है। अलग-अलग ठिकानों से छोटी रकम से लेकर लाखों रुपये तक की नकदी बरामद हुई। कुछ स्थानों से सोने के आभूषण भी मिले हैं।

 

यह मामला देहरादून के थाना विजिलेंस में दर्ज FIR और इससे जुड़े तीन अन्य मामलों के आधार पर ED की जांच में आया है। एजेंसी अब परीक्षा में हुई कथित OMR हेरफेर और उससे जुड़े अवैध धन के लेन-देन की जांच कर रही है। ED ने मामले में आगे की जांच जारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *