उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव में अभी समय है. लेकिन बीजेपी ने जिस तरह अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दो दिवसीय दौरे का केंद्र हल्द्वानी को बनाया, उससे संकेत साफ हैं कि पार्टी अब चुनावी मोड में प्रवेश कर रही है. 9 सितंबर को विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति, पदाधिकारियों और कोर कमेटी की बैठकें हुईं. इसके अगले दिन कार्यक्रम संगठन की बंद बैठकों से निकलकर समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंचा. कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय होने और केंद्र-राज्य सरकार की उपलब्धियां लेकर जनता के बीच जाने का संदेश दिया.
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में दूसरे सत्र में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती और सरकार के कामकाज पर चर्चा हुई। इस दौरान हल्द्वानी में चल रहे शुद्धिकरण विवाद को लेकर भी नितिन नवीन ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के इस झूठ का पर्दाफाश करने हल्द्वानी आए हैं। नितिन नवीन ने कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ‘राहुल मियां’ कहकर भी संबोधित किया।
शाम को नितिन नवीन ने करीब डेढ़ घंटे तक भाजपा की राज्य कोर कमेटी की बैठक ली। इसमें आगामी चुनाव की रणनीति और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का खाका तैयार किया गया। बैठक में पिछली विधानसभा चुनाव में हारी 23 सीटों पर भी मंथन हुआ।
नितिन नवीन ने कही ये 5 बड़ी बातें…
कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करने के लिए हल्द्वानी आया हूं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष झूठ के आधार पर राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है और वह धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है।
2027 में जनता भाजपा को तीसरी बार जिताकर कांग्रेस को करारा जवाब देगी। उत्तराखंड को लगातार विजय का लक्ष्य रखना है और इसकी जिम्मेदारी सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की है।
2027 के चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ जुट जाना है। पूरे देश को भाजपा कार्यकर्ताओं से अपेक्षा है और सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकनी होगी। भाजपा कार्यकर्ता देवतुल्य हैं।
देवभूमि के पहाड़ों के वातावरण में एक अलग ऊर्जा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी यह ऊर्जा मिलती है और इसी ऊर्जा के कारण वे पूरे देश की सेवा में लगे हुए हैं। मां नयना देवी को प्रणाम करता हूं और बाबा नीम करोली महाराज का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे।
उत्तराखंड सैनिक प्रदेश है। एक समय देश की सीमाओं पर सैनिकों के सिर काट दिए जाते थे, लेकिन आज किसी में पत्थर मारने की भी हिम्मत नहीं है। कश्मीर में धारा 370 खत्म हो गई है और आज वहां तिरंगा झंडा लहरा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डबल इंजन सरकार में उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचा है, हमने जो कहा वो किया, चारधाम, ऑलवेदर रोड, पर्यटन और रोजगार पर सरकार का फोकस है और सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाना है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि संगठन ही सरकार की ताकत है और 2027 में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनना तय है। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन हो गई है और अब शुद्धिकरण जैसे मामलों पर राजनीति कर रही है। पूर्व
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जबकि कांग्रेस परिवार की पार्टी है। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरेगा और चुनावी तैयारियों को धार देगा। कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि भाजपा में ही दलित सुरक्षित है और कांग्रेस शुद्धिकरण के नाम पर वोट की राजनीति कर रही है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस का सफाया होने वाला है और पूर्व सैनिक आज भी भाजपा के साथ हैं। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि शिक्षा और युवा शक्ति ही 2027 का चुनाव जिताएगी और सरकार ने युवाओं के लिए ऐतिहासिक काम किए हैं। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने कहा कि युवा पूरी तरह भाजपा के साथ है। सैकड़ों वो कार्यकर्ता हैं जो चुनाव लड़ाएंगे और इस बैठक से संदेश जाएगा कि हम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
