हरिद्वार: फर्जी प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिले का मामला SIT करेंगी जाँच

हरिद्वार,देहरादून:स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे से MBBS दाखिले के लिए कथित फर्जी प्रमाणपत्र इस्तेमाल किए जाने के मामले में SIT ने जांच तेज कर दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात जया बलूनी की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय टीम पूरे प्रकरण की गहनता से पड़ताल कर रही है. SIT ने देहरादून के साथ अब हरिद्वार में भी जांच का दायरा बढ़ाया है.एसआईटी ने आरोपी छात्रा के सभी दस्तावेज को कब्जे में ले लिए। इसके अलावा वहां कुछ कर्मचारियों से पूछताछ भी की गई है। इससे पहले एसआईटी कई पटवारियों और अन्य कर्मचारियों से देहरादून में भी पूछताछ कर चुकी है। पिछले दिनों मेडिकल विवि में फर्जी प्रमाणपत्रों के जरिए एमबीबीएस में दाखिलों का मामला सामने आया था। पता चला कि चार छात्राओं ने स्वतंत्रता सेनानी धर्मवीर के उत्तराधिकारी होने का फर्जी प्रमाणपत्र जमा किया और दाखिला पाने में सफल हो गईं। इसके बाद जब दस्तावेज की जांच हुई तो सभी ये प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए।

इसके बाद चारों छात्राओं के खिलाफ क्लेमेंटटाउन और रायपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गईं। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर एसपी देहात जया बलूनी की अध्यक्षता में एक एसआईटी का गठन कर जांच शुरू कर दी गई। एसआईटी ने शनिवार को एसडीएम सदर कार्यालय में पटवारियों से पूछताछ की थी।

इसी क्रम में एसआईटी ने हरिद्वार मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पड़ताल की थी। इसी क्रम में छात्रा के दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए गए। दस्तावेजों की एसआईटी जांच कराएगी। बता दें कि जांच अब केवल स्वतंत्रता सेनानी के उत्तराधिकारी के फर्जी प्रमाणपत्र तक ही सीमित नहीं है। बल्कि इसमें अब सभी तरह के प्रमाणपत्रों की जांच भी की जा रही है।

हरिद्वार में भी टीम ने की पूछताछ मामले की जांच के सिलसिले में SIT हरिद्वार भी पहुंची। यहां टीम ने प्रकरण से जुड़े संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। टीम अलग-अलग स्तर पर मिले इनपुट को आपस में जोड़कर पूरे मामले की कड़ियां तलाश रही है। देहरादून के बाद हरिद्वार में की गई पूछताछ को भी जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

 

पूछताछ और दस्तावेजों की जांच जारी एसएसपी ने बताया कि SIT की ओर से लगातार पूछताछ की जा रही है। टीम ने मंगलवार को भी कई बिंदुओं पर जानकारी जुटाई। मामले में जो भी दस्तावेज और तथ्य सामने आएंगे, उनकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच को पूरी गंभीरता और निष्पक्षता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *