हरिद्वार,कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के पनियाला गांव में हिन्दू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष विशाल चौहान पर उस समय फायरिंग की गई जब वह अपने गांव लौट रहे थे। कंधे पर गोली लगी है।सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दो दिन पहले भी गांव के मेले में उन पर कातिलाना हमला किया गया था, जिसकी तहरीर पुलिस को दी गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
