स्वर गंगा कराओके परिवार का दूसरा कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न महिला सदस्यों ने भी दी शानदार प्रस्तुतियां, जन्मदिन मनाने की अनूठी परंपरा ने बांधा समां

हरिद्वार… 3 अक्टूबर ,स्वर गंगा कराओके परिवार का दूसरा संगीत कार्यक्रम हरिद्वार के मध्य स्थित होटल में उत्साह, उमंग और मधुर संगीत के बीच भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विशेष रूप से महिला बच्चों व अन्य सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा कार्यक्रम के आयोजक गोपाल कृष्ण शर्मा, संदीप गुप्ता, अजय चतुर्वेदी एवं गौरव त्रिपाठी ने कहा कि स्वर गंगा कराओके परिवार का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि हरिद्वार की संगीत प्रतिभाओं को एक पारिवारिक और सकारात्मक मंच प्रदान करना व उन्हें सम्मानित करना है। इसके माध्यम से शहर के अधिक से अधिक संगीत प्रेमियों को जोड़ने और संगीत की संस्कृति को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।जन्मदिन मनाने की खास परंपरा

स्वर गंगा कराओके परिवार के कार्यक्रम की एक विशेष परंपरा यह भी है कि जिस माह कार्यक्रम आयोजित होता है, उस माह कार्यक्रम में भाग लेने वाले सदस्यों का जन्मदिन सामूहिक रूप से केक काटकर मनाया जाता है।

 

इसी क्रम में इस कार्यक्रम में संगीतकार अजय चतुर्वेदी जी एवं सदस्य मीनाक्षी जी का जन्मदिन केक काटकर बेहद आत्मीय और खुशनुमा माहौल में मनाया गया। इस अवसर को और खास बनाते हुए महताब आलम जी, जो स्वर् गंगा कराओके परिवार के वरिष्ठ सदस्य भी हैं, उन्होंने जन्म दिवस पर बार-बार दिन ये आ,सारे जमाने पे मौसम सुहाने पे, संगीत का गायन कर अपनी मधुर संगीत प्रस्तुति अपने गुरु अजय चतुर्वेदी जी को जन्मदिन के अवसर पर समर्पित की। उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को भावुक और आनंदित कर दिया।

 

दीपावली पर होगा और बड़ा आयोजन

संदीप गुप्ता ने कहा कि आगामी दीपावली के अवसर पर स्वर गंगा कराओके परिवार का कार्यक्रम और भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। और मंच पर अपनी प्रस्तुति देने वाले सभी सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा इसमें हरिद्वार शहर के अधिक से अधिक संगीतकारों के साथ-साथ स्वर गंगा कराओके परिवार के नए सदस्यों को भी जोड़ा जाएगा, ताकि दीपावली के अवसर पर एक भव्य और यादगार संगीत संध्या आयोजित की जा सके।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट एवं सराहनीय प्रस्तुतियां देने वाले सदस्यों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला।

आयोजकों ने कहा कि स्वर गंगा परिवार आने वाले समय में भी ऐसे आयोजन करता रहेगा, जिसमें सभी संगीत प्रेमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। परिवार का प्रयास रहेगा कि संगीत के माध्यम से हरिद्वार के सभी संगीत प्रेमियों को जोड़ा जाए और शहर की प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *