उत्तराखंड,बदरीनाथ धाम से ऋषिकेश लौट रही गुजरात के यात्रियों से भरी एक बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। लामबगड़ स्लाइड के पास बस बेकाबू होकर सड़क किनारे हवा में लटक गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बस में गुजरात के 26 यात्री सवार थे, जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
लामबगड़ स्लाइड जोन में सड़क खराब होने के कारण बस की रफ्तार कम थी। इसी दौरान ब्रेक फेल होने से बस नदी की तरफ जाने लगी और सड़क किनारे झूलकर रुक गई। यदि बस की रफ्तार अधिक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर लामबगड़ चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। गोविंदघाट थाना प्रभारी त्रिगुप्ता ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरी बस से ऋषिकेश रवाना कर दिया गया है। प्रारंभिक तौर पर बस के ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है
