देहरादून,देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में एक महिला की गोली मारकर हत्या . 27 वर्षीय काजल को उसके ही पति ने गोली मारकर हत्या कर दी. आरोप है कि पति ने पत्नी के सिर में गोली दागकर वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से काजल और उसके पति के बीच विवाद चल रहा था. जानकारी के मुताबिक, दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले थे. इसी बीच सुबह के समय यह वारदात हो गई. आरोप है कि पति ने काजल के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. वही गोली मारने के बाद आरोपी पति ने पुलिस को किया फोन
पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब छह बजे कंट्रोल रूम को धीरज पंवार नाम के व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। सूचना मिलते ही क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन लगातार स्विच ऑफ मिला। इसके बाद पुलिस टीम ने सूचना देने वाले के कॉल करने की लोकेशन का पता लगाकर आसपास के लोगों से पूछताछ की।
पुलिस टीम एक प्लॉट के अंदर बने कमरे तक पहुंची, जहां 26 वर्षीय काजल पत्नी धीरज पंवार मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जांच में महिला की मौत गोली लगने से होने की बात सामने आई। पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं।
कई दिनों से चल रहा था विवाद
काजल ईदगाह रोड, सुभाष नगर स्थित सत्य साईं मंदिर के पास रह रही थी। वह मूल रूप से ग्राम मेघा शकरपुर, थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर की रहने वाली थी। उसके पति धीरज पंवार भी वहीं उसके साथ रहता था। महिला का भाई अभिषेक भी घटनास्थल के बगल में रहता है। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि पिछले कई दिनों से काजल और उसके पति के बीच विवाद चल रहा था।
मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर क्लेमेनटाउन थाने में
काजल ईदगाह रोड, सुभाष नगर स्थित सत्य साईं मंदिर के पास रह रही थी। वह मूल रूप से ग्राम मेघा शकरपुर, थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर की रहने वाली थी। उसके पति धीरज पंवार भी वहीं उसके साथ रहता था। महिला का भाई अभिषेक भी घटनास्थल के बगल में रहता है। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि पिछले कई दिनों से काजल और उसके पति के बीच विवाद चल रहा था।
मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर क्लेमेनटाउन थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपित पति की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। पुलिस घटना के कारणों और हत्या में इस्तेमाल हथियार के संबंध में भी जांच कर रही है।
