उत्तराखंड,कल दून आएंगे भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी, सह-प्रभारी भाजपा कोर कमेटी की बैठक

हरिद्वार,भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज 25 सितंबर को देहरादून पहुंचेंगे। यहां कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। इसके लिए प्रदेश संगठन ने तीनों नेताओं को सूचना दे दी है।

 

प्रदेश में 25 नवंबर को खाली होने जा रही राज्यसभा सीट पर चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। भाजपा ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। 25 सितंबर को कोर कमेटी की बैठक होने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि तीनों नेताओं को सूचना दे दी गई है। कोर कमेटी की बैठक में सभी शामिल होंगे। बैठक में राज्यसभा प्रत्याशी के तीन नामों का पैनल तय किया जाएगा। यह राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। पार्टी अपने प्रभारी, सह-प्रभारी के स्वागत की तैयारी में भी जुट गई है।

राम माधव इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में काम कर चुके हैं और अब राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में उत्तराखंड के साथ तमिलनाडु की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। अरविंद मेनन लंबे समय से संगठनात्मक जिम्मेदारियों से जुड़े रहे हैं। वहीं बांसुरी स्वराज दिल्ली से लोकसभा सांसद हैं और पार्टी की राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *