उत्तराखंड ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्तूबर में बाबा केदार के दर्शन करने आएंगे।

उत्तराखंड,( ब्यूरो चीफ रजनीश दीक्षित उत्तराखंड)पीएम नरेंद्र मोदी अक्टूबर में आएंगे केदारनाथ धाम, पूजा अर्चना के साथ विकास कार्यों का लेंगे जायजा, प्रशासन और शासन ने पीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां की शुरू, प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका होगा 7वां केदारनाथ दौरा है

प्रस्तावित दौरे को लेकर उत्तराखंड शासन और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संबंधित विभागों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा, यात्रा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *