गोकशी के पांच आरोपी फरार, तलाश में दी जा रही दबिश

देवबंद। ब्यूरो चीफ खिलेंद्र गांधी)हाशिमपुरा गांव में डेयरी में गोकशी करने वाले पांच आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। जबकि एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

 

विदित हो कि हाशिमपुरा में पुलिस ने एक डेयरी पर छापा मारा था। इसमें छह लोग गोकशी करते मिले थे। मौके से संरक्षित पशु का मांस और कटान के उपकरण बरामद हुए थे। पुलिस को देख सभी आरोपी फरार हो गए थे। इसमें बाद में पुलिस ने हाशिमपुरा गांव निवासी मुस्तफा को दुगचाड़ी मिरगपुर मार्ग पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। मुस्तफा दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया था। मामले में मंगलौर पुलिस चौकी इंचार्ज सौरभ राठौर की ओर से मुस्तफा और मोहल्ला खानकाह निवासी जुबैर समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक संदीप चौधरी का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्होंने गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *