हरिद्वार, हिन्दू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष विशाल चौहान को कुछ दिन पहले अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी इस हमले में वह घायल हो गए थे जिसके बाद हिन्दू रक्षा दल के सभी पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस थाने में पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें आज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी ने मारपीट के दौरान भाई के घायल होने से नाराज होकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। साथ ही मामले में नामजद लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
हरिद्वार हिन्दू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
